फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल मॉलरोड पर कुमाऊंनी गाने की शूटिंग

नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा से फिल्मकारों और संगीतकारों की पहली पसंद रही है। इसी क्रम में सोमवार को मॉलरोड पर एक कुमाऊंनी गाने के दृश्यों को फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान मॉलरोड और नैनीझील के आसपास का वातावरण कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों में रंगा नजर आया जिसने वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और देशी-विदेशी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अंकित आर्य के निर्देशन में कलाकारों ने नैनीझील के सुरम्य किनारों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। अंकित आर्य ने कहा नैनीताल की प्राकृतिक छटा और यहां का शांत वातावरण कुमाऊंनी संगीत और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। झील का किनारा गाने के दृश्यों में एक अनोखा आकर्षण और गहराई जोड़ते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें