फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: गुफा महादेव मंदिर में शिव महापुराण का पारायण, भंडारा हुआ

नैनीताल में शिव भक्त मंडली गुफा महादेव की ओर से समीपवर्ती गुफा महादेव मंदिर में जारी शिव महापुराण कथा रुद्र संहिता का रविवार को पारायण हुआ। कथा वाचक बसंत बल्लभ तिवारी ने महाशिवरात्रि पर चार पहर की पूजा के माहात्म्य और शिव पुराण के महत्व के बारे बताया। इसके बाद व्यास पूजन, हवन आदि किया गया। दोपहर बाद भंडारा किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। देर सायं तक यहां हुए भजन से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन की सफलता में गुरु आसन पर विराजमान दीपक जोशी, डॉ. अनिल मिश्रा, नवीन जोशी, रीता जोशी, प्रो. एनके जोशी, डॉ.वंदना जोशी, कमल जोशी, बिपिन जोशी, गीतिका मिश्रा, मधुर, कामाख्या, राधा आदि जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें