फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: आरएसएस ने शताब्दी समारोह में पथ संचलन किया, राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर चर्चा

हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:03 AM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह पर रविवार को नगर में शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन हुआ। खेल मैदान में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को संघ के इतिहास समेत वर्तमान में राष्ट्र के निर्माण में संघ की भूमिका के बारे में बताया। पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय के बैंड ग्रुप ने विशेष धुन बजाकर माहौल को जोश से भर दिया। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, कामेश्वर प्रसाद काला, पीपीजे के प्रधानाचार्य डॉ.सूर्य प्रकाश, तेज सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, अरविंद पड़ियार, अंचल पंत, हरीश राणा, दया पोखरिया, प्रो.ललित तिवारी आदि हे। गरमपानी में सह जिला कार्यवाह दिनेश रावत के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। यहां मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. उमेश साह आदि रहे। भीमताल में स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर कालाढूंगी में पथ संचलन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर खेड़ा मंडल गौलापार में स्वयंसेवकों ने नवाड़खेड़ा से शहीद राजेंद्र सिंह भाकुनी मार्ग तक पथ संचलन किया। मुख्य वक्ता कमल कपिल ने कहा कि भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने के लिए सदैव तैयार रहना है। लालकुआं के अंबेडकर पार्क में स्वयंसेवक गणवेश से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने कहा कि संघ की विचारधारा समाज सेवा और राष्ट्र उत्थान पर आधारित है। यहां शहर जिला कार्यवाह राजकुमार, नगर संघ चालक चौधरी सर्वदमन सिंह, नगर कार्यवाह अनिल मेलकानी, नगर बौद्धिक प्रमुख हेमंत जैन, पीसी जैन आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें