फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में पहलगाम आतंकी हमले पर रोष, हिन्दू परिषद ने तहसीलदार के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामनगर तहसील पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मनीषा मारकाना को सौंपे में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की धर्म के आधार पर की गई हत्या से पूरा देश आहत है। इस घटना में 26 लोगों की जान गई है। उन्होंने आतंकवादियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें मृत्युदंड देने, जम्मू-कश्मीर में हिंदू यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था देने व मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने समेत कई मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने वालो में संजय सुयाल, भानू सैनी, हिमांशु टम्टा, वीरेंद्र अधिकारी, प्रकाश सुयाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें