फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: रजत जयंती वर्ष पर खेल मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर यहां खेल मैदान में राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहीं विभूतियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले कुमाऊं आयुक्त, नगर पालिका अध्यक्ष और डीएम ने नैनीताल जू रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जाकर राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रविवार को खेल मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व का अवसर है। हमारा प्रदेश स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती मना रहा है। इन वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, आधारभूत ढांचा समेत सुशासन जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हमें आत्ममंथन कर अब तक मिलीं उपलब्धियों को याद कर भविष्य में और सुधार की शुरुआत करनी होगी। पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने राज्य आंदोलन के दौरान किए गए संघर्ष एवं इन 25 वर्षों में राज्य एवं जिले के उल्लेखनीय विकास के बारे में बताया। डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि राज्य की आर्थिक विकास दर लगभग चार गुना बढ़ी है। शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार के साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। इस मौके पर पांच विद्यालयों की बैंड प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभागों एवं महिला समूहों ने कुल 24 स्टॉल लगाए थे। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी पूरन महरा, मनोज जोशी, मनोज बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज जोशी ने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ रंगकर्मी व राज्य आंदोलनकारी जहूर आलम, एडीएम विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल, एसडीएम नवाजिश खलिक आदि मौजूद रहे। डीएसबी में हुई संगोष्ठी नैनीताल। विज़िटिंग प्रोफेसर निदेशालय एवं निदेशक डीएसबी परिसर के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि राज्य का निर्माण किन उद्देश्यों के लिए हुआ। सभी को शिकायतें करने की बजाय समाधान की दिशा में कार्य करना होगा। राज्य में हॉर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर और पर्यटन क्षेत्र को और सशक्त किया जा सकता है। प्रो. नीता बोरा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. अनिल जोशी, प्रो. सवित्री कैड़ा, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. महेंद्र राणा, तारा बोरा, डॉ. केतकी, ज्योति कांडपाल, डॉ. लता, डॉ. रुचि, डॉ. भूमिका आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें