नैनीताल में तिब्बती समुदाय ने 67वें तिब्बती जन आंदोलन दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तिब्बती समुदाय ने जुलूस निकालकर तिब्बत की आजादी की मांग उठाई। विरोध स्वरूप नगर का प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट भी पूरी तरह बंद रहा। तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन ने बताया कि तिब्बत की राजधानी ल्हासा में वहां की जनता ने चीनी हुकूमत के खिलाफ पहली बार विद्रोह किया था। इसी संघर्ष की याद में मंगलवार को नैनीताल में मल्लीताल तिब्बती मार्केट से एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बड़ा बाजार और माल रोड से होता हुआ तल्लीताल डाट तक गया और वापस मार्केट पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर तेनजिन, टाशी तोपग्याल, कुंगा छौडोन, पेमा छौफेल आदि मौजूद रहे।