फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी, डीएसबी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को डीएसबी परिसर में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान सभी प्राध्यापकों, पदकधारकों और उपाधिधारकों ने पूर्ण वेशभूषा में पूर्वाभ्यास किया। मंगलवार को होने जा रहे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए परिसर को सुरक्षा दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सोमवार सुबह से ही परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि के लिए गर्व का विषय है कि इस बाद राष्ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच रही हैं। बताया कि वह दो-दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 18 मेधावियों को पदक देंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें