फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में यूपीसीएल की ओर से निशुल्क स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से पिथौरागढ़ जिले में उपभोक्ताओं के घरों में निशुल्क स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के 235 विभागीय कार्यालयों और घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। योजना के तहत शहर के 16 हजार 800 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा। यूपीसीएल के कार्यकारी अभियंता (ईई) नितिन गर्खाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिजली की प्रति घंटा खपत, लोड और वोल्टेज की जानकारी यूपीसीएल ऐप के माध्यम से मिल सकेगी। इससे मीटर रीडिंग और बिलिंग में मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को सटीक जानकारी और सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता घर बैठे ही अपने बिजली उपयोग और लोड की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गर्खाल ने आगे कहा कि फिलहाल लोगों के बीच स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर कुछ भ्रांतियां हैं, जैसे कनेक्शन कटने को लेकर चिंताएं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं और वर्तमान में केवल पोस्टपेड मीटर ही लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें