भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रामगाड़ के पास बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद थुवा की पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही की बोल्डर के गिरते समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। बोल्डर के सड़क पर गिरने से सड़क पर जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बाद में वाहन चालक भरत रमोला ने यात्रियों की मदद से बोल्डर को हटाकर सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। वहीं बारिश के चलते भौर्या मोड़, लोहाली, पाडली, छड़ा में जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। पत्थरों के गिरने से वाहन चालक परेशान रहे।