फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मकर संक्रांति पर नौकुचियाताल में लोगों ने कराए जनेऊ संस्कार दिनभर चला खिचड़ी का भंडारा

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में मकर संक्रांति पर बुधवार को नौकुचियाताल स्थित हरकी पैड़ी पर उपनयन संस्कार के साथ खिचड़ी का भंडारा किया गया। मंदिर क्षेत्र में विभिन्न जगहों से पहुंचे लोगों ने अपने अपने बच्चों का जनेऊ संस्कार किया। क्षेत्र के युवाओं ने हर साल की तरह इस बार भी खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया। मंदिर में पुजारी नवल जोशी, विनोद पाठक, प्रमोद कर्नाटक और राजा पांडे ने पूजा अर्चना कराई। बृहस्पतिवार को भी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। खिचड़ी का आयोजन कराने में अनिल चनौतिया, जितेंद्र चनौतिया, त्रिलोक बहुगुणा, मुकेश साह, कार्तिक कर्नाटक, कुंदन महरा, लोकेश पोखरिया, आयुष दुमका , हर्षित दुमका , देवेंद्र चनौतिया, सुलभ जोशी, कुंदन बिष्ट, राजेश पलड़िया, कमल पलड़िया, ऋतिक पलड़िया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें