फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाई, पुलिस चौकी के पास लगेगी

हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Aug 2025 01:31 PM IST

तल्लीताल चौराहे पर वर्षों से स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को हाईकोर्ट के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। प्रतिमा को सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हटाया गया है। मरम्मत के बाद प्रतिमा को पुलिस चौकी के पास स्थापित किया जाएगा। तल्लीताल में कई वर्ष पूर्व गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के चलते गांधी की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया। मामला हाईकोर्ट के अधीन चला गया था। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद लोनिवि ने शुक्रवार शाम से जेसीबी, कटर व हैमर की मदद से महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाई गई। इस दौरान तल्लीताल में भीड़ भी जमा रही। ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से हटाया गया है। प्रतिमा की मरम्मत कराकर दोबारा तल्लीताल पुलिस चौकी के पास खाली स्थान पर लगाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें