हल्द्वानी निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को मेयर और पार्षद चुनाव के निर्वाचन अधिकारियों एपी बाजपेयी व परितोष वर्मा ने सेक्टर और जोन मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को मतदान से लेकर मतगणना तक की जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया।