फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में दहन होगा रावण का 55 फीट का पुतला

हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 11:23 AM IST

नैनीताल डीएसए मैदान में दशहरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां राम-रावण युद्ध के लिए मंच बनाया जा रहा है, जबकि रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले भी बनाए जा रहे हैं। अमरोहा से आए राहत अली और उनकी टीम पुतलों का निर्माण कर रही है। राहत ने बताया कि वह कई पीढि़यों से यह कार्य कर रहे हैं। पुतला निर्माण में बांस, सुतली, अखबार के कागज का प्रयोग किया जाता है। बाद में रंगीन कागज लगाकर उसे आकर्षक बनाया जाता हैं। डीएसए मैदान में रावण का 55 फीट का कुंभकर्ण व मेघनाद के 35-35 फीट के पुतले बनाए जा रहे हैं। पुतला निर्माण में जुटे जावेद खान बताते हैं कि उनकी टीम प्रतिवर्ष 15 से 20 पुतले बनाती है। इस वर्ष आठ पुतले यूपी, तीन नैनीताल, एक भवाली समेत अन्य स्थानों पर बनाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें