फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल में लेकब्रिज टैक्स के 300 और पार्किंग के देने होंगे 500 रुपये, नगर पालिका विशेष बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित

नगर पालिका की विशेष बोर्ड बैठक में लेकब्रिज टैक्स 300 रुपये और पार्किंग शुल्क 500 रुपये करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा वैध दोपहिया टैक्सी वाहनों से 100 रुपये लेकब्रिज शुल्क लिया जाएगा। स्थानीय लोग मल्लीताल अशोक पार्किंग में 25 रुपये प्रति घंटा देकर वाहन पार्क कर सकेंगे। इस प्रस्ताव को पालिका की ओर से हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। हाईकोर्ट ने नैनीताल में जाम की समस्या को देखते हुए लेकब्रिज और पार्किंग शुल्क बढ़ोतरी के निर्देश दिए थे। इसे लेकर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें लेकब्रिज और पार्किंग की संशोधित दरों का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ईओ दीपक गोस्वामी, ईओ द्वितीय विनोद जीना, शिवराज नेगी, सभासद मुकेश जोशी, मनोज जगाती, जीतेंद्र पांडे, सुरेंद्र कुमार, पूरन बिष्ट, सपना बिष्ट, गजाला कमाल, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, अंकित चंद्रा आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें