फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: विवाद के बाद शुरू हुई पृथ्वीराज स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता, द जंगल रिजॉर्ट ने की जीत दर्ज

नैनीताल में बीते एक सप्ताह से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार ऐतिहासिक खेल मैदान में पृथ्वीराज स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गेम चेंजर और द जंगल रिजॉर्ट के मध्य खेला गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहीं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। जिसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर परिचय प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर ने निर्धारित 20 ओवर में 136 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने हुए द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने तीन विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने बताया कि आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कृष्णापुर-11 बी और पीडब्ल्यूडी-11 के मध्य जबकि दूसरा मुकाबला सिटी-11 और बंकर-11 की टीम के बीच खेला जाएगा। इस मौकेक पर सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, ललिता दफौटी, भगवत रावत, मुन्नी तिवारी, मनोज बिष्ट, त्रिलोचन टांक, सोनू सहदेव, शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें