फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में 30 घंटे से बिजली गुल, नाराज व्यापारियों का विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Mar 2026 01:19 PM IST

नैनीताल में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति नहीं होने पर व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने मल्लीताल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और घेराव किया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का आरोप है कि शहर में करीब 30 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है, जिससे न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि पर्यटन सीजन के मुहाने पर खड़े कारोबार को भी भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तूफान या बारिश के बाद घंटों तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जाता, जिससे होटलों और दुकानों का काम ठप पड़ गया है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता से जल्द आपूर्ति lबहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी 24 घंटे में बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। सहायक अधिशासी अभियंता राम सिंह बिष्ट ने कहा बारिश और तूफान से कई पेड़ गिरे हैं जिससे विद्युत लाइन कई जगह टूटी हैं। लाइन में कार्य चल रहा है जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें