फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने से तनाव, गुस्साए लोगों ने मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन किया

हल्द्वानी में राजपुरा क्षेत्र के धोबीघाट चौराहे के पास एक मंदिर में रविवार को मोहल्ला के एक परिवार ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान मीट फेंकने वाले ने अपनी गलती मान ली। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और चौकी मेंं दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मंदिर के पुजारी अशोक पांडे रविवार सुबह राजपुरा स्थित मंदिर पहुंचे तो उन्हें पास में ही मीट का टुकड़ा मिला। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने भी मंदिर के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के अलावा राजपुरा चौकी की पुलिस भी पहुंची। जांच के बाद मीट फेंकने वाले का नाम सामने आ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पुलिस चौकी आ गई। इस बीच दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। हिरासत में लिए युवक ने गलती पर माफी भी मांग ली। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के होने के कारण समझौता हो गया। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमंत साहू, मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल कनौजिया, पार्षद धर्मवीर, पूर्व सभासद दिनेश रंधावा, विनोद कुमार, हितेश शर्मा, मनोज कुमार, राकेश लाला, पंकज कश्यप, रिंकू शर्मा, कृष्णा पांडे, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें