फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: मनोज जोशी डीएसए महासचिव के रूप में खेल प्रतिभाओं को देंगे नई उड़ान

नैनीताल में जिला खेल संघ (डीएसए) की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी को संस्था का नया महासचिव नियुक्त किया गया। उनके प्रशासनिक अनुभव और खेलों के प्रति समर्पण को देखते हुए कार्यकारिणी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को डीएसए में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न लोगों ने अपने विचार रखे। साथ ही वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग उठाई। जिसके बाद यहां चुनाव हुआ और निवर्तमान पदाधिकारियों और सदस्यों ने मनोज जोशी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नैनीताल की खेल गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज जोशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नैनीताल में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना है। उन्होंने ऐतिहासिक खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबाल और हॉकी जैसी प्रतियोगिताओं को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटाने और खेल प्रशिक्षण शिविरों के नियमित संचालन की बात भी कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें