नया बाजार की दुकानों में रविवार देर शाम धधकी आग से उठती लाल लपटों और धुएं के गुबार से क्षेत्र में तीन घंटे तक दहशत का माहौल रहा। पांच दुकानों में हुए भीषण अग्निकांड पर काबू पाने में दमकल विभाग की छह गाड़ियां हांफ गईं। कपड़े, लेदर बैग, रेगजीन बैग ने आग को और भड़काने का काम किया। आग के कारण पूरी दुकान खंडहर में बदल गई। दुकानों में लगी आग बुझाने के बावजूद सोमवार सुबह भी घटनास्थल से धुआं उठ रहा है।