रामनगर में प्राईवेट स्कूलों में एनसीआरटी की किताबें कोर्स में चलाने की मांग को लेकर करणी सेना ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं ने बताया कि व्याकरण, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान इन पुस्तकों को भी एनसीआरटी बुकों में शामिल करना चाहिए, जिससे ये कम कीमत में बाजार में उपलब्ध हो सके। प्राईवेट विद्यालयों में गीता भागवत, रामायण पढ़ना भी अति आवश्यक होना चाहिए सहित आदि मांग गई। ज्ञापन देने वालों में करणी सेना के सूरज चौधरी, हिमांशु रावत, कपिल नेगी, हरीश प्रकाश, दीपू आर्य, सागर चौधरी, अंकित जोशी, कल्पना वर्मा, सचित सागर, आनंद कुमार, अमित लोहनी आदि रहे।