फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: जमरानी बांध निर्माण कंपनी के कार्यालय को घेरा, कर्मचारियों को बधंक बनाया

जमरानी बांध में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू ने ग्रामीणों के साथ सोमवार को जमरानी बांध निर्माण कंपनी के कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों को बधंक बनाया। पनेरू ने कहा कि एक ओर सरकार जमरानी बांध के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार से दूर रखने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। पनेरू ने ग्रामीणों के साथ कंपनी के कर्मचारियों को दो घंटे तक कार्यालय के अंदर ही बंद रखे रखा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का उत्पीड़न नहीं सहा जाएगा। राज्य आंदोलनकारी डॉ.केदार पलड़िया और कांग्रेसी नेता राकेश बृजवासी ने भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान हरीश पलड़िया, नवीन पांडे, मृदुल शाह, प्रकाश आर्य, मनोज चनौतिया, संजय पलड़िया, ललित भट्ट, मोहित मेहरा, हिमांशु मेहरा, खष्टी दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें