फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: जल संस्थान संविदा श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने मार्च अप्रैल का वेतन और रूका हुआ मंहगाई भत्ता देने की मांग की है। इसको लेकर तहसील परिसर में संविदा श्रमिक संघ का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के शाखा अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि श्रमिकों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2019 से अक्टूबर 2024 तक बचा हुआ है। इसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। वहीं माह मार्च व अप्रैल का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इन दो सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा श्रमिकों ने तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। धरने में ब्रहमपाल सिंह, अनूप मौर्या, गेंदा सिंह, राजेश सिंह, अनुज कुमार, राकेश सिंह, हरीश देवती, रमेश चंद आर्या, दीपक विश्वकर्मा, नरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें