फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: राम सेवक सभा में हुई होली गायन की धूम

हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:18 AM IST

नैनीताल शहर की प्राचीन धार्मिक संस्था राम सेवक सभा के तत्वावधान में पौष माह के प्रथम रविवार को होली गायन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान होल्यारों ने निर्वाण की होली गाकर माहौल को होली के रागों से सराबोर किया। राम सेवक सभा भवन में गणेश, शिव तथा राम दरबार के पूजन के साथ आयोजन की शुरूआत की गई। इसके बाद विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल, सभा अध्यक्ष मनोज साह समेत पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद कलाकारों ने निर्वाण की होली गायकी प्रस्तुत की। होलियारों ने भव भंजन गुण गाऊं.., सब सखियन में राधा.., मैया के मंदिरवा में.., शिव शंकर को ध्यान.., अपने राम को मनाऊं.. आदि होलियां गाई गई। प्रसिद्ध होलियारों मनोज पांडे, नरेश चम्याल, सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह, नवीन बेगाना, गिरीश भट्ट आदि रहे। इस मौके पर सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, जहूर आलम, मुकेश जोशी, जगदीश बवाड़ी, देवेंद्र लाल साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, डॉ रेखा साह, सुषमा डंडरियाल, हरीश राणा आदि रहे। संचालन प्रो.ललित तिवारी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें