फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से भड़के व्यापारी, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Dec 2024 11:13 AM IST

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में व्यापारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। साथ ही सभी व्यापारियों से मंगलवार को दुकानें बंद रखने और एकता का परिचय देकर शहर में निकलने वाली रैली को सफल बनाने की मांग की है। कुसुमखेड़ा चौराहे पर एकत्र हुए सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार, उनके सांविधानिक, अंतरराष्ट्रीय अधिकारों के उल्लंघन और धार्मिक स्थलों पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से तोड़फोड़ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया और प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट ने बांग्लादेश पर दंडनीय कार्रवाई करने, आतंकवादी प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित करने की मांग उठाई। महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने कहा कि वहां महिलाओं और बच्चों पर जुल्म किया जा रहा है। व्यापारियों ने मंगलवार को शहर में होने वाली विरोध प्रदर्शन रैली में सभी व्यापारियों से शामिल होने की मांग उठाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें