फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में हनुमान जयंती पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही

नैनीताल में हनुमान जयंती का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही, जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मां नयना देवी मंदिर में अमर उदय ट्रस्ट के सहयोग से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। दोपहर दो बजे से मंदिर परिसर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी चला। वहीं, हनुमान भक्त संगठन की ओर से चाट पार्क में सुबह गणेश पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू किए गए। दोपहर एक बजे से आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर और नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूरी घाटी 'जय बजरंगबली' के जयघोष से गुंजायमान रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें