कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जमरानी बांध परियोजना को लेकर बैठक की। कुमाऊं कमिश्नर ने कहां कि परियोजना को लेकर लंबे समय से सीएम और मुख्य सचिव के स्तर से मॉनिटरिंग हो रही थी। इस प्रोजेक्ट की अंतिम पुनर्वास नीति कमिश्नर लेवल पर फाइनल होने के पश्चात जमरानी बांध ड्रीम प्रोजेक्ट की स्वीकृति से नैनीताल व उधमसिंह नगर में सिंचाई की समस्या के साथ ही हल्द्वानी शहर में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त होगी।