फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी में सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत; वीडियो आया सामने

हल्द्वानी में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी कार सवार बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। एक ट्रक चालक ने मंडी पुलिस चौकी को सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मंडी के पास एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि कार में तीन लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन लोगों को कार से निकाला, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है। मृतक की पहचान संजीव कुमार चौबे, गौरव जोशी के रूप में हुई है, जबकि हिमांशु कुमार निवासी बागेश्वर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें