बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर कुर्की की कार्रवाई जारी है, जबकि फरार चल रहे मलिक और उसके बेटे समेत नौ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को पोस्टर जारी किए गए। मलिक के घर की कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। आज भी हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी के आवास पर पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई।