नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के तहत नशे के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के दौरान 250 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।