फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक्शन में मेयर गजराज, निगम की जमीनों का किया निरीक्षण, हल्द्वानी को व्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प

मेयर गजराज सिंह बिष्ट हल्द्वानी शहर को व्यस्थित ढंग से विकसित बनाने के लिए एक्शन में दिखे। उनका संकल्प है कि वह हल्द्वानी को आदर्श और व्यस्थित शहर के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त और नगर निगम की टीम के साथ शहर के तमाम इलाकों में निगम की जमीनों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर शॉपिंग कॉम्प्लैक्स, वेंडिंग जोन, सुलभ शौचालय कॉम्प्लैक्स, कैंप कार्यालय बनाने के लिए स्थल चिह्नित कर निगम अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मेयर ने मंगलवार को जाम फैक्टरी मंगल पड़ाव, मुक्तिधाम, मछली बाजार, एरोड्रम रोड, कठघरिया में निगम की जमीनों का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि मंगल पड़ाव में 300 मीटर निगम की जमीन है, वहां वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। मछली बाजार को एक जगह शिफ्ट कर उसे व्यस्थित किया जाएगा। इसके लिए जगह भी तलाश ली है। एसडीएम कोर्ट के सामने निगम की खाली पड़ी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लैक्स बनाया जाएगा। कठघरिया चौराहे का चौड़ीकरण कर यहां भी दुकानें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि निगम की दूरस्थ क्षेत्र की जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित छोटे-छोटे कामों के लिए नगर निगम कार्यालय नहीं आना पड़े, इसके लिए कठघरिया में निगम का कैंप कार्यालय खोला जाएगा। समूचे नगर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कठघरिया मार्ग पर एक सार्वजनिक अत्याधुनिक सुविधाओं वाला सुलभ कॉम्प्लैक्स बनाया जाएगा। उन्होंने निगम की खाली पड़ी जमीनों पर पार्किंग और गोदाम भई बनाए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इन सभी कामों की जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें