फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक किक से केरल बना 27 साल बाद फुटबाल का किंग, मेजबान को 1-0 से हराकर जीता खिताबी मुकाबला

हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:27 PM IST

राष्ट्रीय खेलों में फुटबाल का नया चैंपियन केरल बना है। मेजबान उत्तराखंड को उसके ही हजारों दर्शकों के सामने 1-0 से हराकर उसने यह खिताब अपने नाम किया है। मैच में दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन किस्मत ने उत्तराखंड का साथ नहीं दिया। तभी तो कई मौके मिलने के बाद भी गेंद गोलपोस्ट के भीतर नहीं जा सकी। इस फेर में 17 नंबर की जर्सी को यलो कार्ड तक मिला। शुक्रवार को दूधिया रोशनी में शुरू हुए खिताबी मुकाबले को देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही पूरा स्टेडियम पैक हो गया। मैच शुरू होते ही उत्तराखंड की टीम ने आक्रमण की रणनीति अपनाई, जिससे पहले हाफ केरल की टीम दबाव में भी नजर आई। हालांकि 45 मिनट के पहले हाफ में केरल के फारवर्ड ने कई बार गोल के प्रयास किए लेकिन उत्तराखंड के गोली ने बेहतरीन बचाव किया। उनके प्रयास को पूरे स्टेडियम ने ताली बजाकर कई बार सराहा भी। 32वें मिनट में 17 नंबर की जर्सी के खिलाड़ी अजेंद्र सिंह को यलो कार्ड मिला लेकिन टीम ने आक्रमण जारी रखा। पहले हाफ की समाप्ति पर दोनों ही टीमें एक - दूसरे के खिलाफ गोल नहीं सकीं थीं और स्कोर 0-0 रहा। मैच के दूसरे हाफ में केरल की टीम बदली रणनीति से उतरी और इसका उसे 7 मिनट बाद गोल के रूप में फायदा भी मिला। गोकुल ने बेहतरीन पास से उत्तराखंड के डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया। स्कोर 1-0 हो गया। 62वें मिनट में मेजबान टीम को गोल का मौका मिला लेकिन खिलाड़ी के फिसलने से अवसर जाया हो गया। घड़ी की सुई तेजी से आगे बढ़ रही थी गोल नहीं होने से मेजबान टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा था और अंत में मैच केरल ने 1-0 से जीतकर उत्तराखंड की उम्मीदें तोड़ दीं। केरल ने इस जीत के साथ गोल्ड जबकि उत्तराखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें