फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बर्फबारी और वीकेंड के चलते नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे

नैनीताल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और सप्ताहंत के चलते भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं। वहीं पंगोट रोड हिमालय दर्शन क्षेत्र में पूरे दिन पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। जिसके चलते क्षेत्र में घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं पर्यटकों की आमद बढ़ने से नगर के होटल पैक हैं। जिससे पर्यटन कारोबारी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को नैनीताल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुए हैं। जिसके चलते सप्ताहंत पर भारी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने नैनीताल पहुंचे हैं। जिसके चलते नगर के पंगोट रोड व हिमालय दर्शन क्षेत्र में पूरे दिन पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। सड़क पर बर्फ होने के चलते कई वाहन फंसे तो लोनिवि की ओर से डोजर से सड़क की बर्फ हो हटाकर मार्ग आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं पर्यटकों की आमद बढ़ने से क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ने से पंगोट रोड और बारापत्थर क्षेत्र में जाम लग गया। जिसको देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को पंगोट रोड पर पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा। शाम को व्यवस्था सामान्य होने के बाद पुलिस ने वाहनों को पंगोट रोड की ओर भेजा। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पार्किंग स्थलों के साथ होटल भी पैक रहे। वहीं मॉलरोड पर भी कई बार वाहन रेंग रेंग कर चले। जिससे पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हांलाकि पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों ने अच्छे कारोबार की उम्दीद जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें