फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सरकार के खिलाफ गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स, नारेबाजी की

नैनीताल में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शहर के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय कार्यालय में अभियंताओं का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। चेतावनी दी गई कि उनकी 27 सूत्रीय समस्याओं का निस्तारण न होने तक इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने अभियंताओं ने शासन एवं सरकार से के समक्ष वार्ता, अधिवेशन, रैली समेत विभिन्न स्तर पर अपनी मांगें रखी। मजबूरी में उन्हें आंदोलन को विवश होना पड़ा है। इसमें गोविंद सिंह जनौटी, तुलाराम टम्टा, विवेक धर्मशक्तू, सुरेश डंगवाल, राजेंद्र गिरी, किशोर कुमार, जीबी जोशी, शालू प्रजापति, नीरज तिवाड़ी, विपिन चंद्र आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें