फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल में नव संवतत्सर की शुरुआत के चलते शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवक बनी हुई है। सुबह यहां विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। हालांकि अमावस्या के चलते सात बजे बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुए। नयना देवी मंदिर में निर्धारित समय पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। सुबह देवी देवताओं के स्नान आदि के बाद विधिवत पूजा अर्चना हुई। घरों में भी पूजा अर्चना की गई। कई घरों में कलश स्थापना भी की गई। यहां नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी मंदिर, गोलू मंदिर, शिव मंदिर, गंगनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें