फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीडीओ ने भीमताल विकास भवन में अपना कार्यभार संभाला

गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 04:07 PM IST

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मंगलवार को भीमताल विकास भवन में अपना कार्यभार संभाला। सीडीओ ने विकास भवन कार्यालय का निरीक्षण कर परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर विकास कार्यों की जानकारी ली। पत्रकार वार्ता में सीडीओ पांडे ने बताया कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जिन विभागों की प्रगति में कमी है उसमें तेज गति लाई जाएगी। साथ जल जीवन मिशन योजना में जो भी शिकायत गुणवत्ता से संबंधित आएगी उसको दूर किया जाएगा। साथ ही दूरस्थ विकासखंडों में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि विकास भवन में जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें