फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल एकीकरण पर चर्चा, कमेटी लेगी निर्णय

गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 03:54 PM IST

नैनीताल के प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में तल्लीताल एवं मल्लीताल की नगर इकाई के एकीकरण पर चर्चा हुई। आरोप प्रत्यारोप एवं गहमाहगमी के बीच हुई बैठक में कुछ व्यापारियों ने कहा कि थोपा गया आदेश कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की रायशुमारी के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तय किया गया कि मल्लीताल व तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष की ओर से गठित कमेटी व्यापारियों से चर्चा कर इसमें अतिम निर्णय लेगी। मल्लीताल राम सेवक सभा में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में नैनीताल की दोनों इकाई तल्लीताल एवं मल्लीताल को एक करने पर विचार विमर्श हुआ। मल्लीताल के व्यापारियों ने कहा कि संगठन के हर सदस्य को हक है कि किसी भी पहल से पूर्व उससे रायशुमारी की जाए। ऐसे में थोपा गया कोई भी आदेश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मल्लीताल में सदस्यता प्रभारी के चयन में पूर्व में सगठन में सहभागिता का ध्यान न रखे जाने पर भी आपत्ति जताई गई। आरोप प्रत्यारोप एवं गहमागहमी के बीच हुई बैठक में तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह एवं मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों से विचार विमर्श के बाद संयुक्त व्यापार मंडल स्थापित करने को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद संयुक्त नियमावली बना कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में क्रिसमस और नववर्ष को प्रशासन की अव्यावहारिक ट्रैफिक प्लान से व्यापारियों को हुए नुकसान की निंदा की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री रवेल सिंह आनंद, हितेन्द्र भसीन, सदस्यता प्रभारी तल्लीताल अंचल पंत और मल्लीताल के अमित शाह आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें