हल्द्वानी शहर के बाजारों में सरकारी सड़क और फुटपाथ काली कमाई का जरिया बने हुए हैं। कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों के आगे स्थित सड़क व फुटपाथ को किराये पर देकर रोजाना 300 से 2500 रुपये तक शुल्क ले रहे हैं। छोटी-छोटी रकम से महीने में एक करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई हो रही है। नाक के नीचे चल रहे इस काले खेल के बावजूद नगर निगम प्रशासन आंखें मूंदे हुए हैं।