फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे 38 घंटे से बंद, मलबे और सड़क धंसने से यातायात ठप; यात्रियों को भारी परेशानी

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास मलबा और सड़क के धंसने से 38 घंटे से सड़क से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी है। सड़क के बंद होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से वाहनों को रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। वहीं कनवाड़ी की पहाड़ी के पास मलबा आने से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। क्वारब के पास सड़क के बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी भी परेशान हैं। वहीं खैरना में कोसी नदी का बहाव तेज होने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें