फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कोटद्वार प्रकरण में फर्जी मुकदमे के विरोध में भीम आर्मी ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी 3 फरवरी को भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में महामहिमा राज्यपाल महोदय को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में लिखा गया है कि कोटद्वार में बाबा गारमेंट्स के नाम से दुकान चलाने वाले मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आने वाले दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ तथाकथित संगठन के दबाव में कोटद्वार पुलिस द्वारा मनगढ़ंत तथा फर्जी मुकदमा दर्ज किया है पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा पूरी तरह से झूठा है इसे निरस्त किया जाना चाहिए दीपक कुमार तथा विजय रावत ने संवैधानिक तरीके से नफरत करने वाले तथाकथित संगठन के पदाधिकारी का विरोध किया था उन्होंने इंसानियत और भाईचारे को बढ़ावा दिया और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की थी यहां तक की दीपक भी पूरी तरह से पुलिस प्रसाशन का सहयोग कर रहा है, जिस तरह से उत्तराखंड में एक के बाद एक संप्रदाय घटनाएं हो रही हैं वह चिंता का जनक हैं स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढील दे रही है वरना कोटद्वार पहुंच कर उत्पात मचाने का बाकायदा आह्वान करने वाली संगठित भीड़ को कोटद्वार से बाहर ही रोका जा सकता था पुलिस द्वारा संगठित भीड़ का नेतृत्व किया जाना और दीपक से ही माफी मांगने को कहना संविधान विरोधी कृत्य है, इसके लिए पुलिस पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए! अतः महोदय से अनुरोध है कि उक्त प्रकरण की जांच कर दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ मुकदमा रद करने तथा संगठित भीड़ पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाने की कृपा करें। कार्यक्रम में जी आर टम्टा, नफीस अहमद खान, सिराज अहमद, जी आर आर्य, पी आर टम्टा, सुंदरलाल बौद्ध, नवीन मूलनिवासी, महेश चंद्र आर्य, हरीश लोधी, रितिक कांत, संजय कुमार टम्टा, अनवर अंसारी, जीतराम, सखावत हुसैन, आकाश भारती, कमर बाबा आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें