फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सांसद अजय भट्ट ने किया सुशीला तिवारी अस्पताल में नवनिर्मित कैथ लेव का निरीक्षण

गायत्री जोशी Updated Mon, 04 May 2026 02:04 PM IST

लंबे समय बाद कैथ लैब बनकर तैयार हो गई लेकिन अभी इसे शुरू नहीं किया जा सका है। रविवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को देखने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कैथ लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव को फोन किया और कैथ लैब को सुचारू करने में सहयोग के लिए मदद मांगी। सांसद ने बताया कि कैथ लैब को अगर पीपीपी मोड में भी संचालित करना पड़ा तो करेंगे। डॉ. यादव ने मदद का आश्वासन देते हुए विस्तार से बात करने के लिए दिल्ली बुलाया। सांसद ने कहा कि वह दिल्ली में डॉ. से उनकी टीम के साथ बात करेंगे। वह अगर मदद करेंगे और पीपीपी मोड के लिए सरकार मान जाएगी तो दिल्ली और बाहरी प्रदेशों में जाने वाले रोगियों का यहीं कुमाऊं में अच्छा इलाज मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि वह कैथ लैब शुरू करने और सर्जन की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें