फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: अवैध गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ प्रशासन का अभियान शुरू

नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के दिशा निर्देशों के क्रम में सोमवार की सुबह से प्रशासन एवं राजस्व टीम की ओर से अवेध गेस्ट हाउस एवं होटलों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा चुका है। सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे एसडीएम नवाजिश खालिक के नेतृत्व में राजस्व विभाग अधिकारियों ने तल्लीताल स्थित बूचड़खाना क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां नियमों के तहत पार्किंग किसी के पास भी नहीं थी। जबकि कुछ गेस्ट हाउस में किचन ही नहीं थे। यही नहीं गेस्ट हाउस के नियमों के तहत भवन स्वामी भी वहां नहीं पाए गए । एसडीएम ने बताया कि विभिन्न टीमों की ओर से नैनीताल में अभियान चलाया जा रहा है। सायं को इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। नियमों के उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें