जागेश्वर के शौकियाथल क्षेत्र में बाघ दिखने के बाद 7000 फुट की ऊंचाई पर स्थित बिनसर में इसकी चहलकदमी कैद हुई है। डीएफओ ने स्वयं इसे अपने मोबाइल में कैद किया है। स्पष्ट है क्षेत्र में बाघ सक्रिय है। पहली बार इतनी ठंड वाले इलाके में बाघ की सक्रियता से वन विभाग भी हैरत में है। वहीं, इलाके के लोग दहशत में हैं। एहतियातन वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।