फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां पाषाण देवी मंदिर में 19 जनवरी से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 04:09 PM IST

नैनीताल शहर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में 19 जनवरी से होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के लिए मालपुए बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। जबकि महिलाओं की ओर से गेरू व बिस्वार से लोक पारंपरिक ऐपण देकर मंदिर की धुणि व अन्य स्थानों को सजाया जा रहा है। मुख्य पुजारी पंडित जगदीश भट्ट ने बताया कि 19 जनवरी को गणेश पूजा से आयोजन की शुरुआत होगी। पहले दिन रुद्राभिषेक होगा। 20 जनवरी को अखंड रामायण पाठ शुरु होगा, जिसका पारायण 21 जनवरी को होगा। इसके बाद कन्या पूजन, हवन व विशाल भंडारा किया जाएगा। प्रतिदिन मंदिर में भजन संध्या भी होगी। आयोजन की सफलता में मुख्य रुप से भट्ट परिवार व सुयाल परिवार समेत रीता, प्रमोद, अभिषेक, धीरज, आरूष आदि लोग जुटे हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें