फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की

मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को नैनीताल शहर में भी इमाम हुसैन और उनके साथियों को अकीदत का नजराना पेश किया गया। मल्लीताल में सुन्नी समुदाय ने ढोल-नगाड़े बजाए और ताजियों का जुलूस निकाला। वहीं शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर सीनाजनी की। शुक्रवार को रॉयल होटल से ताजियों का जुलूस निकाला गया, जो इंदिरा मार्केट, जय लाल शाह बाजार, खड़ी बाजार, गाड़ी पड़ाव, पुराना घोड़ा स्टैंड, बड़ा बाजार होते हुई रजा क्लब पहुंचा। यहां से भी कुछ ताजिए कार्यक्रम में शामिल हुए। रात्रि सूखाताल स्थित कर्बला में ताजियों को सुपुर्देखाक कर दिया गया। इसमें मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बख्श, नायब सदर तस्लीम बख्श, समीर अली, मो. कासिम, इब्राहिम, आरिफ हुसैन, फारूक, आशु बख्श, आमिर हुसैन, सलीम बबलू आदि रहे। शिया समुदाय की ओर से बीते दस दिनों से मोटा पानी स्थित इमामबाड़ा में कार्यक्रम किए जा रहे थे। शुक्रवार को हरिनगर से निकला मातमी जुलूस वीरभट्टी मार्ग होते हुए इमामबाड़े में संपन्न हुआ। इसमें मंज़ूर हुसैन, हसन रजा, अनवर रजा, अमजद खान, रमजानी खान, रज़ा खान, गुलाम मेहंदी, मुख्तार खान, कुर्बान खान, जफर अली आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें