फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में 45 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त

रामनगर के शिवलालपुर के ग्राम लूटाबढ़ रेलवे लाइन के पास अवैध मजार को रेलवे और प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या पुलिस में फाेर्स, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह 11 बजे शिवलालपुर के ग्राम लूटाबढ़ में रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पीर बाबा की मजार पर जेसीबी मशीन के साथ टीम पहुंची। रेलवे की ओर से प्रशासन के सहयोग मांगा गया था। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के पास 45 साल पुरानी मजार थी। मजार की देखरेख करने वाला कोई नहीं था। इस दौरान कोई विरोध नहीं देखा गया। हालांकि प्रशासन ने भारी संख्या में यहां फोर्स की व्यवस्था की थी। ध्वस्तीकरण करने वाली टीम में रेलवे के सीनियर सेक्शन अभियंता अखिलेश कुमार, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक सुखवंत सिंह, तहसीलदार मनीषा मारकाना, एसआई धर्मेंद्र कुमार, महेश राणा, महिला एसआई सुरभि राणा, राजस्व उपनिरीक्षक गोविंद अधिकारी , निर्मला गैड़ा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें