फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 179 गोल्फर दिखाएंगे दम

नैनीताल में ऐतिहासिक लोक भवन गोल्फ कोर्स में शुक्रवार को 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने टी-ऑफ कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस वर्ष का टूर्नामेंट उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 179 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की खास बात इसकी विविधता है, जिसमें 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ियों के अलावा 27 जूनियर, 9 महिला, 29 वेटरन और 4 सुपर वेटरन प्रतिभागी शामिल हैं। टूर्नामेंट में 81 वर्षीय कर्नल एचसी गुप्ता सबसे उम्रदराज, जबकि 7 वर्षीय इलाक्षी राठौड़ सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और खेल सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने गोल्फ के प्रति युवाओं और महिलाओं के बढ़ते रुझान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे 'अमृत पीढ़ी' के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। इस मौके पर सचिव राज्यपाल व उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स नैनीताल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेवानिवृत्त) विवेक भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें