फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में निकाली गई आक्रोश रैली

लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले भाबर व लालढांग के लोगों ने रविवार को लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चिल्लरखाल से झंडाचौक तक जनाक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलीवेटेड रोड के बनने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो वह भूख हड़ताल करने के साथ ही गिरफ्तारियां भी देंगे। चिल्लरखाल से भाबर व लालढांग के लोग बाइक व अपने अन्य निजी वाहनों से देवी मंदिर तक पहुंचे। यहां से झंडाचौक तक प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली निकाली। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली झंडाचौक पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग बहुत पुरानी व डामरीकृत रोड है। ब्रिटिश शासनकाल से इस मार्ग पर आवाजाही हो रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस मार्ग का निर्माण न कर इस रोड के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है। मार्ग निर्माण की मांग को लेकर वह पिछले 93 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार व स्थानीय जनप्रतिधियों ने उनकी सुध नहीं ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें