धर्म नगरी हरिद्वार को स्वच्छ एव क्लीन नगर बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा। डीएम ने परिवहन निगम के बस अड्डे का निरीक्षण कर बस अड्डे को साफ सुथरा रखने के दिए निर्देश। खराब इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड को तत्काल दूरस्थ करने के लिए कहा। रोडवेज परिसर एवं सड़क किनारे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश। साथ ही रोडवेज बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए रंग रोगन के लिए कहा।