आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए मुकदमें। अकेल जनपद एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने लगभग 700 मुकदमें निस्तारित किए। वहीं इसी कोर्ट ने कुल 5 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति व प्रतिपूर्ति का सेटेलमेंट किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज/अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त के निर्देशन और प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर के निगरानी में किया गया। महज एक सेशन कोर्ट से सर्वाधिक मामले निस्तारित कर हरिद्वार जिले ने एक बेहतर रिकॉर्ड भी बनाया है। जिला जज नरेंद्र दत्त ने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा जरिया है, जिससे दोनों पक्ष वादी और प्रतिवादी सुलह समझौते के आधार पर अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं।