भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के लिए अभियान चला रही देशभक्त गायिका कवि सिंह ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और दुग्धाभिषेक एवं मायादेवी मंदिर मे पूजा अर्चना कर अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान उनके साथ श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे। संत समाज ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। गायिका कवि सिंह ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हिंदुओं को आगे